क्या Will Smith के इस हरकत के बाद उनसे वापस लिया जा सकता है ऑस्कर?
Will Smith ने क्रिस रॉक को ऑस्कर अवॉर्ड शो के दौरान मुक्का मारा। सभी रह गए दंग। उनसे वापस लिया जा सकता है अवॉर्ड।
ऑस्कर अवॉर्ड के विनर्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इस साल कई सारी फिल्मों, डायरेक्टरों और एक्ट्ररों को अवॉर्ड से नवाजा गया। इसी दौरान अवॉर्ड शो के स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने कभी सोचा भी नहीं था। मशहूर एक्टर Will Smith ने अचानक सभी के सामने कॉमेडियन क्रिस रॉक को मुक्का मार दिया।
इस घटना की तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड की गई। पोस्ट करते ही ये वीडियो आग की तरह फैल गई। इस वीडियो मेें Will Smith, क्रिस रॉक को मुक्का मारते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्हें कर रहे हैं कि “मेरी पत्नी के बारे में कुछ भी मत कहो।”
क्या है इस वीडियो का सच? क्या सचमुच में ऐसा हुआ है? आईए जानते हैं।
दरअसल हुआ यूं था कि क्रिस रॉक को डॉक्यूमेंटरी के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाज़ा गया। इस दौरान क्रिस ने स्मिथ से उनकी पत्नि के बालों के बारे में कमेंट कर दिया और उसके बाद स्मिथ को गुस्सा आ गया।
फिल्म G.I Jane 2 में स्मिथ की पत्नि जेडा पिकेंड स्मिथ ने काम किया था। इसी को लेकर क्रिस ने कहा कि “स्मिथ की पत्नि गंजी है इसलिए उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिल गया।”
इस स्टेटमेंट पर Will Smith को गुस्सा आ गया और फिर कुछ ऐसा हुआ जो सभी के सोच के खिलाफ था। स्मिथ ने उन्हें जोरदार मुक्का मार दिया। इस घटना के बाद क्रिस रॉक सन्न खड़े रह गए। साथ ही विल स्मिथ ने कहा कि उनकी पत्नि का नाम दोबारा अपने मुंह से मत लेना।
विल स्मिथ को ऐसा करते देख लोग दंग रह गए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश होने लगी। इसपर सभी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब खबर आ रही है कि उनसे ऑस्कर अवॉर्ड वापस लिया जा सकता है।
Also Read: KGF Chapter 2 की खदान में हैं एक से बढकर एक डायलॉग
आपको ये भी बता दें कि विल स्मिथ को अपने हरकतों पर पछतावा है। जोश में आकर उन्होंने मुक्का तो मार दिया लेकिन जल्द ही उन्हें ऐहसास हो गया कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। उन्होंने अपनी इस हरकत पर माफी भी मांगी है। अब देखना है कि उनसे आस्कर अवॉर्ड वापस लिया जाता है या फिर नहीं।
विलार्ड कैरोल स्मिथ, जूनियर जिन्हें हम विल स्मिथ के नाम से जानते हैं एक अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार है जिन्होंने रैप म्यूजिक करने से अभिननेता बनने तक का एक सफल करियर फॉलो किया है।
Will Smith को हाई स्कूल में “प्रिंस चार्मिंग” पेट नेम दिया गया था। उन्होंने स्कूल फ्रेंड और डीजे जेफरी टाउन्स के साथ पार्टनरशिप की जिनसे वे 1981 में मिले थे। उन्होंने डीजे जैज़ी जेफ और द फ्रेश प्रिंस के रूप में रिकॉर्डिंग शुरू की और 1986 में अपना पहला सोलो, “गर्ल्स इज़ नॉट नथिंग बट ट्रबल” जारी किया, बाद में इसके बाद एल्बम रॉक द हाउस बनाया। 1988 में दोनों ने “पेरेंट्स जस्ट डोंट अंडरस्टैंड” जारी किया, जिसने ग्रैमी अवार्ड (रैप प्रदर्शन श्रेणी में प्रस्तुत किया गया पहला ग्रैमी) जीता।
प्लेटिनम-प्रमाणित रिकॉर्डिंग और साथ के वीडियो ने बाद में उन्हें टेलीविजन निर्माताओं का ध्यान अपने तरफ खींचा। टेलीविज़न सिटकॉम द फ्रेश प्रिंस ऑफ़ बेल-एयर, जो 1990 में शुरू हुआ था वो Will Smith के वास्तविक जीवन के व्यक्तित्व पर आधारित था। यह एनबीसी पर छह सफल सीज़न के लिए चला, स्टार के अनुरोध पर इसे समाप्त किया गया। और इसके चलने के दौरान स्मिथ ने दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में नोमिनेशन प्राप्त किए और अंतिम सीज़न के लिए निर्माता के रूप में काम किया।
छोटे पर्दे की अपनी सफलता से उत्साहित स्मिथ ने व्हेयर द डे टेक यू (1992) के साथ सिनेमा में कदम रखा। उनकी पहली प्रमुख भूमिका जॉन गारे के सफल मंच नाटक सिक्स डिग्रीज़ ऑफ़ सेपरेशन (1993) में थी। एक्शन कॉमेडी-थ्रिलर बैड बॉयज़ (1995) उनके लिए बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल नहीं की। लेकिन इसने स्मिथ की स्टार पावर को साबित करते हुए दुनिया भर में $ 100 मिलियन से अधिक की कमाई की।
1996 में उन्होंने उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। वह अगले साल साइंस-फिक्शन कॉमेडी मेन इन ब्लैक के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से कमाल दिखाया। फिल्म के सीक्वल 2002 और 2012 में दिखाई दिए। इसके बाद Will Smith ने अपने एक्टिंग करियर पर फोकस रहे और मुकाम हासिल किया।
March 28, 2022 @ 10:51 PM
Sahi Kiya Smith !
March 28, 2022 @ 11:26 PM
Good job