Skip to content
Menu

Jayeshbhai Jordaar का ट्रेलर आउट हो चुका है। इस दिन फिल्म रिलीज की जाएगी। इस गंभीर मुद्दे पर फिल्म बनाई गई है। आईए जानते हैं फिल्म के ट्रेलर के बारे में।

एक्टर रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म Jayeshbhai Jordaar का ट्रेलर आउट हो चुका है। ट्रेलर के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आईए जानते हैं ट्रेलर में ऐसा क्या था जो इसे गंभीर बनाता है।

ट्रेलर में दिखाया गया कि गुजरात के एक गाँव में जेयस नाम का एक लड़का है जो अपने सरपंच पिता से बहुत डरता है। ऑर्थोडॉक्स परिवार में जन्मा जेयर गाँव का अगला सरपंच बनने वाला है। लेकिन उसे चिंता इस बात की है कि उसके बाद गाँव का अगला सरपंच कौन बनेगा क्योंकि गाँववाले कभी भी उसकी बेटी को सरपंच के तौर पर स्वीकार नहीं करेंगे। 

Jayeshbhai Jordaar

हालांकि जेयस की पत्नि इस समय प्रेग्नेंट हैं और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि उसे बेटा होगा। जेयस के पिता और माँ दोनों मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ करते हैं। वहीं जब जेयस अपनी पत्नि को लेकर डॉक्टर के पास जाता है तो वो उसे बताती है कि उसे बेटी होने वाली है। इतना सुनते ही जेयस अपनी पत्नि और बेटी को लेकर गाँव छोड़कर भाग जाता है। 

Jayeshbhai Jordaar

जेयस के पिता उसे ढूढने में जी जान लगा देते हैं। और जेयस अपनी बच्ची को बचाने के लिए सारी हदे पार कर देता है। आगे क्या होगा ये जानने के लिए फिल्म  Jayeshbhai Jordaar के रिलीज का इंतजार करना होगा।

Jayeshbhai Jordaar

फिल्म Jayeshbhai Jordaar में जेयस का किरदार रणवीर सिंह प्ले कर रहे हैं। वहीं उनके सरपंच पिता का रोल बोमन ईरानी और माँ का किरदार रतना पटना निभा रही हैं। फिल्म में कॉमेडी है, ड्रामा है लेकिन एक महत्वपूर्ण संदेश भी है। 

रणवीर सिंह भवनानी एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में दिखाई देते हैं। चार फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता, रणवीर सिंह देश में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से हैं और 2012 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हैं।

इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन से स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद, रणवीर सिंह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत लौट आए। उन्होंने ऐड में संक्षेप में काम किया और 2010 में यशराज फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी बैंड बाजा बारात में एक प्रमुख भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की। फिल्म एक महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी, जिससे उन्हें सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने फिल्म लुटेरा (2013) में एक उदासीन चोर की भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा प्राप्त की, और संजय लीला भंसाली के साथ अपने सहयोग से खुद को स्थापित किया, जिसकी शुरुआत गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013) से हुई।

रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली के पीरियड ड्रामा बाजीराव मस्तानी (2015) और पद्मावत (2018) में बाजीराव प्रथम और अलाउद्दीन खिलजी को चित्रित करने के लिए आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त की। उन्होंने बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार और पद्मावत के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता।

इसके बाद एक्शन फिल्म सिम्बा (2018) में वो नजर आए जिसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार है। उन्होंने जोया अख्तर के म्यूजिकल ड्रामा गली बॉय (2019) में एक महत्वाकांक्षी रैपर की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का एक और फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

अभिनय के अलावा, रणवीर सिंह ने टेलीविज़न गेम शो द बिग पिक्चर (2021–2022) की होस्टिंग भी कर चुके हैं। और कई ब्रांडों और उत्पादों का समर्थन किया है। उन्होंने अपनी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण से शादी की है।

Also Read: Review: Action Hero बनना कहीं आयुष्मान खुराना के शाहरुख बनने की पहली सीढ़ी न बन जाए

प्रगति राज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stop Copying ....Think of Your Own Ideas.