आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘ANEK’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह-स्टारर जयेशभाई जोरदार के साथ क्लैश से बचने के लिए फिल्म को एक हफ्ते आगे की डेट दी गई है। Trailer की मानें तो फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बाकी बातें बाद में करेंगे, पहले आप इसका दमदार trailer देखिए –
ANEK एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म से पहले article 15 में आयुष्मान के साथ काम किया था। फिल्म क्रिटिक द्वारा बहुत पसन्द की गई थी और हिट साबित हुई थी।
Anek का ट्रेलर, ईस्ट इंडिया पर ध्यान केंद्रित करता है। फिल्म में, आयुष्मान जोशुआ नाम के एक एजेंट की भूमिका निभाते हैं, जिसे देश के उत्तर पूर्व में एक मिशन पर भेजा जाता है। उनका काम अलगाववादियों द्वारा किए जा रहे खतरे को खत्म करने का है।
Anek के ट्रेलर की शुरुआत होती है आयुष्मान खुराना के voice over से। जहां वो अपने मिशन का खुलासा करते हैं। मिशन है कि उन्हें इंडियन गवर्नमेंट और टाइगर सांघा के बीच शांति समझौता कराना है। लेकिन टाइगर सांघा इस समझौते के लिए तैयार नहीं होता है। उसे इंडियन गवर्नमेंट से समझौता करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
इस दौरान ही जोशुआ को ये पता चलता है कि 30-40 एक्टिव अलगाववादियों में से एक ग्रुप “जोंसन” कुछ ज़्यादा ही एक्टिव हो गया है। इस ग्रुप को रोकने की जिम्मेदारी भी जोशुआ की ही है।
दरअसल ईस्ट इंडिया पर देश के ही लोगों द्वारा अत्याचार हो रहा है। इस वजह से उनके मन में विद्रोह की भावना आती है जिसका फायदा उन ग्रुप्स के मालिक उठाते हैं जो ईस्ट इंडिया को देश से अलग करना चाहते हैं। शायद यही ANEK की theme भी है।
जोशुआ जब एजेंट बनकर ईस्ट इंडिया जाता है तो वहां के लोगों की बात सुनकर दंग रह जाता है। उसे अहसास होता है कि वाकई में इनके साथ गलत हो रहा है।
इसी बीच एक ईस्ट इंडियन लड़की, इंडिया को गेम्स में रिप्रेजेंट करना चाहती है क्योंकि उसने बचपन से सुना है कि वो इंडियन नहीं है। वो अपने पापा की आइडियोलॉजी में बिल्कुल विश्वास नहीं करती है।
वहीं स्टेट में बढ़ते अपराध के बाद इस मामले को लेकर साउथ इंडिया (telangana) से एक ऑफिसर को अपॉइंट किया जाता है। यहाँ एक दमदार dialogue है
“कैसे decide होता है कि नोर्थ इंडियन नहीं, साउथ इंडियन नहीं, ईस्ट इंडियन नहीं, वेस्ट इंडियन नहीं, सिर्फ इंडियन कैसे होता है आदमी?”
वहीं ट्रेलर में इस बात पर भी चर्चा की गई है कि क्या हिंदी भाषा decide करती है कि कौन भारत के किस कोने से है।
Anek का trailer कुछ हट के दिखाने का वादा करता है
बॉलीवुड में बहुत ही कम फिल्में हैं जो ईस्ट इंडिया या north east India को केंद्र में रख कर बनाई जा रही है। हालांकि हमें उनके नाम भी नहीं पता है। ईस्ट इंडियन के साथ जिस तरह का बर्ताव होता आ रहा है उसपर बेस्ड शायद ही ये पहली फ़िल्म होगी।
Trailer देखकर मैं दावे से लिख सकती हूँ कि 3 साल बाद अनुभव सिन्हा फिर से एक बढ़िया, important topic लेकर आए हैं। Article 15 में जिस मुद्दे पर बात हुई थी, ये उससे कहीं बड़ा, कहीं इम्पॉर्टन्ट मुद्दा है। पर Article 15 में जहाँ कुछ facts के साथ साथ बहुत सारा propeganda भी ठूँसा गया था, कहीं वही दिक्कत इस फिल्म के साथ हुई तो फिल्म औंधे मुँह गिर सकती है।
बहरहाल, अभी तो trailer को देखकर उत्सुकता होती है और फिल्म का इंतज़ार करने का मन करता है।
अनेक में मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं।
इस फिल्म के अलावा आयुष्मान अगली फिल्म अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित डॉक्टर जी में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म में वो रकुल प्रीत के साथ दिखेंगे। फिल्म में उनका किरदार एक डॉक्टर का होगा। साथ ही वो अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित एन एक्शन हीरो में दिखाई देंगे। उन्हें आखिरी बार चंडीगढ़ करे आशिकी में देखा गया था।
आयुष्मान खुराना एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने शुरुआत से ही उन फिल्मों में काम किया है जो लिंक से हमेशा हटकर होती है। उनकी पहली फिल्म थी विकी डोनर जिसमें उन्होंने एक स्पर्म डोनर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से आयुष्मान ने पॉपुलैरिटी हांसिल की थी।
इस फिल्म के लिए जन्हें बेस्ट डेब्यू मेल के लिए अवार्ड भी मिला था। उनकी अतरंगी फिल्मों में शुभ मंगल सावधान, बधाई हो, ड्रीम गर्ल,और बाला शामिल है.
Pragati Raj