June 2022: आईए जानते हैं कि इस महीने जून को कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सारी फिल्में इस महीने में रिलीज होने वाली है।
June 2022: जून का महीना बहुत सारे सरप्राइज लेकर आ रहा है। न केवल गर्मी बढ़ने वाली है बल्कि बहुत सारी फिल्में भी रिलीज होने वाली है। महामारी के समय में फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब जब सारी चीजें नॉर्मल हो रही है तो धीरे धीरे सारी फिल्में रिलीज हो रही है।
आईए जानते हैं कि इस महीने जून को कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सारी फिल्में इस महीने में रिलीज होने वाली है।
1.पृथ्वीराज
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज इसी महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी पृथ्वीराज चौहान की महागाथा पर बेस्ड है। अक्षय के अलावा फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद और मानुषी छिल्लर भी मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं।
2. मेजर
अदिवी शेष स्टारर पेन इंडिया फिल्म मेजर भी 3 june को रिलीज होने वाली है। फिल्म पृथ्वीराज के साथ क्लैश होने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी 26/11 ताज होटल में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी है।
3. विक्रम
कमल हासन की मुख्य भूमिका वाली तमिल फिल्म विक्रम भी 3 जून को रिलीज होने वाली है। इसमें विजय सेतुपति और फहद फासिल भी सह-कलाकार हैं।
4. जंगल क्राई
अभय देओल की अगुवाई वाली फिल्म जंगल क्राई, जो 2007 में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जूनियर रग्बी टूर्नामेंट जीतने वाले 12 वंचित बच्चों की प्रेरक यात्रा का वर्णन करती है। 3 जून को लायंस गेम प्ले पर रिलीज होगी। अभय ने फिल्म में वास्तविक जीवन के रग्बी कोच रुद्राक्ष जेना की भूमिका निभाई है। सागर बेल्लारी द्वारा फिल्म डायरेक्ट की गई है।
5.जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन
क्रिस प्रैट और ब्राइस डलास हॉवर्ड जुरासिक वर्ल्ड की नई किस्त में अपनी डायनासोर सागा के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म 10 june को रिलीज होगी।
Also Read: Humsafar Everest Review: पहाड़ी travelers के लिए guide का काम कर सकती है ये किताब
6. अर्ध
रुबीना दिलैक और राजपाल यादव की अर्ध का प्रीमियर 10 june को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर होगा। गायक और संगीतकार पलाश मुच्छल द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक संघर्ष करने वाले अभिनेता की कहानी है, जिसका रोल राजपाल यादव ने निभाया है।
7. 777 चार्ली
रक्षित शेट्टी और संगीता श्रृंगेरी-स्टारर 777 चार्ली भी 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कन्नड़ एडवेंचर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म किरण राज के द्वारा निर्देशित है।
8. निकम्मा
शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया अभिनीत निकम्मा, 17 जून थिएटर से रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यह फिल्म हीरोपंती और बागी प्रसिद्धि के सब्बीर खान द्वारा निर्देशित है। ये फिल्म एक साउथ इंडियन फिल्म MCA की हिंदी रिमेक है।
9. खुदा हाफिज: चैप्टर II
खुदा हाफिज: चैप्टर II – विद्युत जामवाल अभिनीत अग्नि परीक्षा, 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। 2020 की एक्शन-थ्रिलर खुदा हाफिज की आगामी फिल्म, फारुक कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित है।
10. स्पाइडर हेड
क्रिस हेम्सवर्थ-स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म स्पाइडर हेड का प्रीमियर 17 june को नेटफ्लिक्स पर होगा।
11. शेरदिल: पीलीभीत सागा
फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी की आगामी फीचर शेरदिल: द पीलीभीत सागा 24 june को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें पंकज त्रिपाठी, नीरज काबी और सयानी गुप्ता हैं।
12. जग जग जीयो
वरुण धवन और कियारा आडवाणी-स्टारर जुग जुग जीयो 24 june को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित है और इसमें मनीष पॉल, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी हैं।