Vivek Agnihotri, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी द कश्मीर फाइल्स की तरह की ऐतिहासिक घटनाओं पर फिल्मों का निर्माण करेंगे जो…
द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद, फिल्म की टीम दो और फिल्मों के लिए फिर से जुड़ गई है। डायरेक्टर Vivek Agnihotri, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी द कश्मीर फाइल्स की तरह की ऐतिहासिक घटनाओं पर फिल्मों का निर्माण करेंगे जो इतिहास में दफन हो गई हैं।
'THE KASHMIR FILES' TEAM REUNITES FOR TWO MORE FILMS… After the phenomenal success of #TheKashmirFiles, producers #AbhishekAgarwal, #VivekRanjanAgnihotri and #PallaviJoshi reunite to produce two more films based on unreported stories from #Indian history… OFFICIAL VIDEO… pic.twitter.com/SUgEfyNvY9
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 11, 2022
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट किया और एक छोटा वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन भी लिखा। कैप्शन है “‘कश्मीर फाइल्स’ की टीम दो और फिल्मों के लिए फिर से जुड़ रही है… #TheKashmirFiles की अभूतपूर्व सफलता के बाद, निर्माता #AbhishekAgarwal, #Vivek Ranjan Agnihotri और #PallaviJoshi #Indian History की अप्रतिबंधित कहानियों पर आधारित दो और फिल्मों का निर्माण करने के लिए फिर से जुड़ते हैं। आधिकारिक वीडियो…”
द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, और एसएस राजामौली की एतिहासिक फिल्म आरआरआर के खिलाफ अपनी पकड़ बनाने में सफल रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। महामारी के बीच ऐसा करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई। फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य कलाकार के तौर पर नज़र आए हैं।
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गोवा, त्रिपुरा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कश्मीर फाइलों को टेक्स फ्री घोषित किया गया है। Vivek Agnihotri के फिल्म की हंसल मेहता, अक्षय कुमार, करण जौहर सहित कई हस्तियों ने तारीफ की। कश्मीर फाइल्स की वजह से उस दौरान रिलीज हुई बच्चन पांडे और राधे श्याम फ्लोप साबित हुई।
Also Read: 14 अप्रैल को Jersey, Beast और KGF 2 की जंग में कौन जीतेगा दर्शकों का दिल?
Vivek Agnihotri (जन्म 10 नवंबर) एक भारतीय फिल्म निर्देशक और स्क्रीन राइटर हैं जो हिंदी सिनेमा में काम करते हैं। 2022 तक, वह भारत के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद में भारतीय सिनेमा के सांस्कृतिक प्रतिनिधि हैं। उन्होंने फिल्म द ताशकंद फाइल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। अग्निहोत्री ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन एजेंसियों के साथ की और टेली-सीरियल्स के निर्माण और निर्देशन बन गए। उन्होंने क्राइम थ्रिलर चॉकलेट (2005) से बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से कई फिल्मों का निर्देशन किया है।
उन्होंने चॉकलेट के अलावा दन दना दन गोल, हेट स्टोरी, जिद, buddha in a traffic jam, जुनूनियत बनाई। इन सभी के बाद उन्होंने द ताशकंद फाइल बनाई और उसके बाद द कश्मीर फाइल्स लेकर आए। जल्द ही उनकी फिल्म द दिल्ली फाइल्स रिलीज होने वाली है।
वहीं मुंबई में मराठी माता-पिता के घर जन्मी पल्लवी जोशी चार साल की उम्र में हिंदी फिल्म नाग मेरे साथी (1973) में एक छोटी भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की। एक अभिनेत्री होने के साथ साथ पल्लवी एक बहुत अच्छी सिंगर भी है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उन्हें “हम देखेंगे” गाते हुए सुना गया है। पल्लवी जौशी कई हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है।
आपको बता दें कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिलीज से पहले Vivek Agnihotri ने काफी रिसर्च वर्क किया था। पीड़ित कश्मीरी पंडितो से इंटरव्यू किया गया था। और जो महिलाएं थी उससे पल्लवी जोशी ने ही बात की थी। पल्लवी जोशी का कहना है कि उन्हें जब Vivek Agnihotri ने बताया तब उन्हें इसके बारे में पता चला। इससे पहले उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
फिल्म द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद अब एक बार फिर से दो प्रोजेक्ट में वो Vivek Agnihotri के साथ काम करने को तैयार है। वहीं विवेक ने अपनी फिल्म द दिल्ली फाइल्स ने पहले ही अनाउंस कर दी है। लेकिन दूसरी फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।