Skip to content
Menu

The Kashmir Files ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ते हुए महामारी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

12 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा लहराती फिल्म The Kashmir Files के कलेक्शन में कुछ गिरावट देखी जा रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को भारत के कई राज्यों में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है और इसने देश में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

The kashmir files

खबर के अनुसार The Kashmir Files ने बुधवार को 10.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो 13 दिनों में कुल 200.13 करोड़ रुपये हो गया। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ते हुए महामारी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

Also Read: Radhika Madan ने एकता कपूर के सीरियल में काम करने से किया था इंकार 

The kashmir files

अपने शानदार बॉक्स ऑफिस रन में, The Kashmir files ने राधे श्याम और गंगूबाई काडियावाड़ी को भी पछाड़ दिया है और अपना एकत्र राज कर रही है। इस बीच अक्षय कुमार की बच्चन पांडे भी कुछ कमाल दिखाने में विफल रहीं। होली पर रिलीज हुई फिल्म के पांच दिनों का कलेक्शन 12 करोड़ रुपय रहा है।कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी नज़र आए थे।

25 मार्च यानी की कल एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे। अब देखना है कि ये फिल्म क्या कमाल करती है।

बात करें The Kashmir Files की तो इस फिल्म की कहानी साल 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचार पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, प्रकाश बेलावड़ी, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और अतुल श्रीवास्तव मुख्य किरदार में नज़र आए हैं। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म कश्मीर फाइल्स को बनाने से पहले बहुत रिसर्च किया था। उन्होंने इस फिल्म को शूट करने से पहले कई कश्मीरी पंडितों से बात-चीत की थी। मामले की तय तक पहुँचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।

विवेक ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कई लोगों को इस घटना के बारे में पता भी नहीं था। उन्हें कश्मीर में हुए इस नरसंहार की जानकारी नहीं थी। उनकर इस जानकारी को पहुँचना बहुत जरूरी था। सभी को इसके बारे में पता होना चाहिए। यही कारण है कि मैंने इस फिल्म को बनाने से पहले इतना रिसर्च वर्क किया। इस दौरान मुझे कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

वहीं विवेक की वाइफ और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी का कहना है कि उन्हें विवेक के बताने से पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब विवेक ने उनसे फिल्म पर काम करने की बात की तो वो तुरंत तैयार हो गई। यहां तक की फिल्म से पहले पीड़ित औरतें के इंटरव्यू में पल्लवी जोशी ने ही किए थे।

The Kashmir Files से पहले विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म The Tashkent File रिलीज की थी। द ताशकंद फाइल्स – शास्त्री को किसने मारा? भारत के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बारे में हैं। ये साल 2019 की भारतीय हिंदी भाषा की थ्रिलर फिल्म है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, इसमें श्वेता बसु प्रसाद, नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती, पंकज त्रिपाठी, पल्लवी जोशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 अप्रैल 2019 को रिलीज़ हुई थी, लेकिन बॉक्स-ऑफिस स्लीपर हिट बन गई और दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए।

वहीं अब The Kashmir Files के बाद विवेक अपनी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स की तैयारी शुरू कर चुके हैं। द दिल्ली फाइल्स की कहानी 31 अक्टूबर, 1984 को भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री की हत्या के बाद 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की वास्तविक घटनाएं, जिसके परिणामस्वरूप नई दिल्ली में 3000 से अधिक निर्दोष सिख मारे गए और अनुमानित 8000-17000 मौतें हुईं थी।

 

Pragati Raj


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stop Copying ....Think of Your Own Ideas.