Skip to content
Menu

शाहिद कपूर की Jersey नहीं 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले, बड़ी बात होगी।

Jersey किसी को फिट न आई। न दर्शकों को, न समीक्षकों को, न ही बॉक्स ऑफिस को, पूरा हफ़्ता Jersey को मिलेगा। यक़ीनन ट्रिपल आर और केजीएफ़ चैप्टर 2 साथ देंगी। जबरदस्त देंगी। जर्सी ने अपने पहले दिन चौका लगाया है। पहले पॉवर प्ले ‘वीकेंड’ में 15-16 करोड़ जोड़ लेगी। कुल स्कोर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले, बड़ी बात होगी।

Jersey

शाहिद कपूर का बैक टू बैक रीमेक पिच पर खेलना समझ से परे लगा। कबीर सिंह फ़ॉर्म में वापसी करवा चुकी थी। पुनः रणजी की जर्सी नहीं पहननी चाहिए थी। अच्छा नेशनल प्लेयर रणजी खेलता है क्योंकि उसका फॉर्म खराब है, न की रणजी प्लेयर बनने के लिए।

बॉलीवुड के लिए 2022 का दूसरा तिमाही भी सुस्त साबित हुआ। पहले क्वाटर में द कश्मीर फाइल्स ने थोड़ा बहुत समेट लिया था। तिस पर बॉलीवुड से सपोर्ट न मिला, उल्टे प्रोपगैंडा और झूठी करार दिया। लेकिन…लेकिन! दर्शकों ने भरपूर साथ निभाया और सत्तर के दशक के बाद सबसे बड़ी सफलता दिलवाने में मदद की।

Jersey

खैर, अगले हफ़्ते बॉलीवुड में बड़ा क्लेश है। हीरोपंती 2 और रनवे 34 में जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों कंटेंट बॉलीवुड के बड़े बड़े घरानों के यहाँ से आ रहा है। रनवे 34 को काली प्रताप सिंह यानी अजय देवगन अपने निर्देशन में लेकर आ रहे है। इसका डिस्ट्रीब्यूशन यशराज फिल्म्स देख रहा है। वही, यशराज बैनर जिसके साथ अतीत में सन ऑफ सरदार दो दो हाथ कर चुके है, अजय झुके न थे। लेकिन वक्त ने दोनों की गर्माहट में शीतलता बिखेरी, अब अजय यशराज फिल्म्स के बड़े प्रॉजेक्ट में केंद्र बिंदु बने है और यशराज फिल्म्स रनवे 34 को बेच रहा है।

Jersey

इधर, हीरोपंती 2 को साजिद नाडियाडवाला नज़दीकी सिनेमाघरों में भेज रहे है। इसका नेतृत्व अनिल थडानी कर रहे हैं। इससे पहले अनिल साजिद की बच्चन पांडे को दर्शकों के बीच छोड़ चुके है। हालांकि साजिद के हीरो को अच्छा बज मिला है। अजय की फ्लाइट दर्शकों की नजरों में डीले लग रही है। ट्रेड के पास इसके बोर्डिंग रिपोर्ट निल बट्टे सन्नाटा है।

उधर, दक्षिण भारत में इसी दिन तेलुगु मेगास्टार चिंरजीवी अपने बेटे राम चरण के साथ आचार्य लेकर निकल रहे है। अभी तक इस कंटेंट के दक्षिण भारतीय रिलीज डेट की सूचनाएं प्रेषित हुई है। लेकिन पैन इंडिया सुगबुगाहट भी तेजी से सुर्खियां ले रही है। ख़ासकर 2022 के पहले तिमाही में राम की ट्रिपल आर ने धमाकेदार पैन इंडिया क्लोजिंग की थी। उस बम्पर क्लोजिंग से राम के हौसले अवश्य बुलंद होंगे। निर्माता के तौर राम आचार्य को पैन इंडिया रिलीज दे सकते है। हालांकि दक्षिण रीजन में आचार्य ग्रैंड रिलीज ले रही है। कोटला सिवा की के निर्देशन में बनी आचार्य का हाई-अप अच्छा क्रिएट हुआ है। सॉलिड बज पर हिंदी बेल्ट में रिलीज की डिमांड बढ़ गई है।

ऐसा नहीं है कि साउथ के कंटेंट को ओवर हाई-अप किया जा रहा है। बल्कि इन कंटेंट में थ्रिल और रोमांचक एंटरटेनमेंट का ट्रीटमेंट देखने को मिल रहा है। भले कहानियां बेहद साधारण है लेकिन 70एमएम पर उनका स्क्रीन प्ले धांसू रखा जा रहा है। दर्शक इससे स्वतः कनेक्ट हो रहे है। ओवर हाई-अप का मामला सिर्फ़ रिव्यु में क्रिएट किया जा सकता है, दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ में नहीं। क्योंकि दर्शकों को कंटेंट पसन्द न आएगा, तो कोई भी पॉजिटिव रिव्यु फ़िल्म के पक्ष में माहौल न बनाए रखेगा।

सोचनीय प्रश्न, ओवर हाई-अप है तो दर्शक आचार्य की हिंदी रिलीज की डिमांड क्यों कर रहे है। उन्हें इसका ट्रेलर ख़ूब प्रभावित करके निकला है। आचार्य के निर्माता पैन इंडिया आते है। यक़ीनन, दोनों बी-टाउन कंटेंट को मुश्किलें हो जाएगी। कोटला सिवा के कंटेंट में देसी संस्कृति कूट कूटकर भरी होती है। दर्शकों को देश की मिट्टी की सुगंध देती है।

Also Read: Jersey Review: क्या शाहिद कपूर की powerful acting KGF Chapter 2 को रोक पाएगी?

प्रमोशनल इवेंट में हीरोपंती 2 की लैला यानी नावजुद्दीन सिद्दीकी ने कॉमर्शियल कंटेंट के सिलसिले में पूछा कि आजकल जितना सिनेमा आया है उनमें सिनेमा कहाँ है?

नवाज का तंज साउथ के कंटेंट के इर्दगिर्द था। क्योंकि पिछले दिनों साउथ से ज्यादा कंटेंट आया है। वैसे नवाज़ ने जिस प्लेटफार्म पर बैठकर सवाल दागा है न! उसमें भी सिनेमा मिसिंग है। फिर भी कर ही रहे है। सिनेमा वाले कंटेंट बी-टाउन में बनाना कौन चाहता है। क्योंकि इनमें मेहनत और वक्त दोनों लगता है। इतना धैर्य और पुरुषार्थ किसी फिल्म मेकर में नहीं है। रीमेक करके गुजारा कर रहे है। फिर भी सफलता नहीं मिल रही है, कटाक्ष भी कर रहे है।

हॉलीवुड निर्देशक मार्टिन स्कोरेसेस ने कमोबेश यही सवाल किया था। उनका निशाना मार्वल कंटेंट था। लेकिन नवाज़ और मार्टिन के मंच में फर्क था। हीरोपंती 2 और आयरिश मैन, मार्टिन ने सिनेमाई कंटेंट का साथ न छोड़ा। जबकि नवाज़ ने छोड़ दिया। क्योंकि कॉमर्शियल सिनेमा में पेमेंट ज्यादा और मेहनत कम लगती है।

पहले भी लिखा है, फिर लिख रहा हूँ। विनर कंटेंट जीतेगा और लूजर हारेगा। हवाई फायर से कुछ हासिल न होगा। मैदान में बी-टाउन और रीजनल दोनों खड़े है, खुद को बेहतर पेश करो। दर्शकों की अदालत से बाई इज्जत बरी यानी क्लीन हिट ले जाओ। बाक़ी डिज़ास्टर और फ्लॉप के सर्टिफिकेट भरे पड़े है। दर्शक बिना देरी के वर्डिक्ट सुना देते है।

29 अप्रैल का फैसला शुक्रवार के दिन हो जाएगा।

Jersey

Om Lavaniya

ये लेखक के निजी विचार हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stop Copying ....Think of Your Own Ideas.