Mumbai में दिन के ट्रैफिक का शोर और रात में समुद्र के लहरों की आवाज, दोनों ही एक्सपीरियंस लेना जरूरी है। मुंबई रात में कुछ अलग ही खूबसूरत दिखती है।
Mumbai, भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। इसे पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता था। यह भारत का सबसे बड़ा शहर है और वेस्टर्न स्टेट महाराष्ट्र की राजधानी भी है। ये शहर कोंकण तट पर 7 द्वीपों का एक संग्रह था। इन सातों द्वीपों ने मिलकर इस शहर का निर्माण किया है। बाद में इस आईलेंड को एक पड़ोसी आईलेंड ‘साल्सेट’ के साथ जोड़ दिया गया, जिसे ग्रेटर बॉम्बे के नाम से जाना जाता है।
Mumbai में, देश के सबसे बड़े पोर्ट में से एक भी है। फिल्म इंडस्ट्री के कारण भी मुंबई शहर दुनिया भर में प्रसिद्ध शहर है। वहीं, मुंबई के धारावी में भी पूरे देश की सबसे बड़ी झुग्गी है।
बात करें Mumbai के नाइटलाइफ की तो आपको मालूम होना चाहिए कि ये शहर कभी नहीं सोता। आज हम आपको बताएंगे कि आप मुंबई की नाइटलाइफ कैसे इन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।-
1. मरीन ड्राइव – नरीमन पॉइंट
चाहे आप अकेले हों या अपने पसंदीदा दस्ते के साथ, मरीन ड्राइव रात में और उसके बाद भी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। मुंबई में मानसून के समय इस जगह को जोड़ों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाता है। यह मुंबई शहर की सबसे अच्छी जगह है जो आपको विश्वास दिलाती है कि यहां कोई नहीं सोता है। भुट्टा और देर रात की चाय बेचने वाले वेंडर्स भी आपको दिख जायेंगे। यह जगह पर आपको 24 घंटे चहल-पहल दिख जाएगी। आप यहां अपनी पसंदीदा गाने सुन सकते हैं, अपने पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।
2. जुहू चौपाटी
मुंबई का फेमस समुद्री तट, यहां आप अपने परिवार, दोस्तों या फिर अकेले भी आ सकते हैं और रात बिता सकते हैं। यहां आपको बहुत से वेंडर्स खाने-पीने की चीजें बेचते दिख जाएंगे। रात के समय भी यहां बहुत चहल पहल रहती है।
3. वर्ली सी फेस
वर्ली सी फेस शहर साउथ मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। यहां पर आपको बहुत शांति मिलेगी। साथ ही शहर की रोशनी में समुद्र की चमक देखते ही बनती है। वर्ली सी फेस के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह सभी के लिए खुला और मुफ्त है, आप रात में तारों के नीचे फुटपाथ पर इत्मीनान से टहल सकते हैं। वर्ली-बांद्रा सी लिंक तक फैले वर्ली सी फेस की शांति का आनंद लें।
4. मिडनाइट साइकिल टूर
Mumbai में नाइटलाइफ़ का पता लगाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि शहर को साइकिल पर देखा जाए। शहर के खूबसूरत जगहों पर घूमना न भूले। और सभी लोकप्रिय स्थानों जैसे कि मरीन ड्राइव, शिवाजी पार्क, और कई अन्य स्थानों पर रुकें। मिडनाइट में साइकल चलाकर शहर को जानने का एक अलग ही आनंद है। साइकिल की बुकिंग करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीका अपना सकते हैं।
5. सी लिंक के बीच ड्राइविंग
Mumbai की खाली सड़कों पर गाड़ी चलाना किसी सपने से कम नहीं है। मुंबई में वर्ली सी लिंक के बीच से ड्राइव करने का एक्सपीरियंस ही अलग है। यह शहर के सबसे शांत जगहों में से एक है। आपको शहर की सुंदरता को देखने का मौका मिलेगा जैसा पहले कभी नहीं मिला होगा। यहां आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। वहीं आप अकेले भी इस जगह का आनंद ले सकते हैं। ट्रैफिक की जगह आपको रात में समुद्र के लहरों की आवाज साफ सुनाई देगी।
Also Read: Radhika Madan ने एकता कपूर के सीरियल में काम करने से किया था इंकार
Mumbai में नाइटलाइफ का मतलब केवल पब और कैफे नहीं है। हालांकि मुंबई के नाइटलाइफ में लाइव म्यूजिक और पब का भी उतना ही योगदान है। लेकिन आप जब भी मुंबई जाएं तो इन जगहों का एक्सपीरियंस जरूर करें।