Jersey क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमते इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, शाहिद की पत्नि के रूप में नजर आएंगी वहीं पंकज कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे जो फिल्म में शाहिद के कोच की भूमिका निभाएंगे।
स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म Jersey का नया ट्रेलर आज यानी की सोमवार को रिलीज किया गया है। अभिनेता शाहिद और उनके ऑनस्क्रीन बेटे के बीच की केमिस्ट्री दिखाई गई है। ट्रेलर में दोनों के रिश्ते और भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के विश्वास को दिखाया गया है।
Jersey की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो असंभव यात्रा की ओर आगे बढ़ता है। ट्रेलर को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो सकता है। शाहिद एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं जो जर्सी में अपने बेटे की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए संघर्ष कर रहा है। क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमते इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, शाहिद की पत्नि के रूप में नजर आएंगी वहीं पंकज कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे जो फिल्म में शाहिद के कोच की भूमिका निभाएंगे।
Jersey इसी नाम की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तेलुगु फिल्म की बॉलीवुड रीमेक है, जिसमें नानी ने अभिनय किया है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 2019 में 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म और सर्वश्रेष्ठ संपादन श्रेणियों में पुरस्कार जीत चुकी है।
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शाहिद कपूर किसी रिमेक फिल्म का हिस्सा हैं। इससे पहले वो कबीर सिंह में नज़र आए थे। कबीर सिंह, साउथ इंडियन फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिन्दी रिमेक है जिसमें अभिनेता विजय देवराकोंडा ने मुख्य किरदार निभाया था।
फिल्म Jersey जो पहले तेलुगु में रिलीज हो चुकी है। उस फिल्म में अभिनेता नानी ने मुख्य रोल निभाया था जिसे हिंदी में अभिनेता शाहिद कपूर प्ले करने वाले हैं। आपको बता दें कि फिल्म में मुख्य किरदार अर्जुन क्रिकेट और परिवार के बीच फसा हुआ है। वो एक बेहतरीन क्रिकेटर होता है लेकिन क्रिकेट खेलना छोड़कर एक गर्वरमेंट जॉब करने लगता है।
आगे उसके हालात खराब हो जाते हैं जब उसपर घूस लेने का आरोप लगाया जाता है और उसे काम से निकाल दिया जाता है। अपने बेटे को जर्सी दिलाने के लिए वो बहुत मेहनत करता है लेकिन नहीं दिला पाता है।
फिर अपने बेटे के लिए वो एक बार फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है। 35 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना उसके लिए मुश्किल होता है लेकिन वो अपना गेम भूला नहीं होता है। और बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इस फिल्म को गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्ट किया है। गौतम ने ही इस फिल्म को हिंदी में रिमेक किया।
Jersey telugu में 19 अप्रैल 2019 को दुनिया भर में रिलीज़ किया गया था। कई समीक्षकों ने फिल्म को “2019 की सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्मों” में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया। फिल्म में नानी के प्रदर्शन को अधिकांश आलोचकों द्वारा बहुत सराहा गया, फिल्म कंपेनियन ने उनके प्रदर्शन को उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ और 100 महानतम प्रदर्शनों की सूची में स्थान दिया। Also Read: Will smith ने जिस पत्नी के लिए झेला 10 साल का ऑस्कर बैन, उसी ने छोड़ा साथ, अब आए भारत की शरण में
फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते: सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – तेलुगु और सर्वश्रेष्ठ संपादन। इसने दो क्रिटिक्स चॉइस, ज़ी सिने अवार्ड्स तेलुगु और चार साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड जीते। फिल्म को अगस्त 2020 में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय टोरंटो फिल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित किया गया था।
शाहिद कपूर एक ऐसे कलाकार है जो इस रोल में फिट बैठेंगे। इस फिल्म से पहले भी वो स्पोर्ट ड्रामा फिल्म में काम कर चुके हैं। शाहिद के फैन्स उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।