Skip to content
Menu

Circus को शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ का रूपांतरण कहा जा रहा है। खबर के अनुसार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह की फिल्म का हिस्सा होंगी।

रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म Circus आखिरकार इस साल क्रिसमस पर रिलीज के लिए तैयार है। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा और अन्य कलाकार फिल्म में नजर आने वाले हैं।  यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को दुनिया भर में बड़े पर्दे पर आएगी। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसके रिलीज डेट की घोषणा की है। .

रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म गोलमाल के लिए मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वह एक और कॉमेडी Circusके साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा, “यह हमारे दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने का समय है… एक बार फिर! आज सभी ने गोलमाल को बहुत प्यार दिया। गोलमाल 16 साल पहले आई थी। इस फिल्म ने मुझे वो बना दिया जो मैं आज हूँ।”

‘Circus’ आपके और आपके परिवार के लिए क्रिसमस का गिफ्ट है!

क्योंकि इस ‘Circus’ में बहुत सारा गोलमाल है!!!”

गुलशन कुमार, भूषण कुमार और टी-सीरीज़ फिल्म को प्रजेंट करेंगे। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट करने के साथ साथ प्रोड्यूस किया है। फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। पहले यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज डेट में डिले करना पड़ा। अब फिल्म Circus को नई रिलीज डेट मिल गई है। Also Read: Chup: Pseudo Critics के लिए nightmare हो सकती है, आर बाल्की की ये 5 स्टार कहानी

Circus को शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ का रूपांतरण कहा जा रहा है। खबर के अनुसार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह की फिल्म का हिस्सा होंगी। दीपिका फिल्म के एक गाने में दिखाई देंगी और इसके लिए पहले ही शूटिंग कर चुकी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रणवीर दीपिका को अपना लकी चार्म कहते हैं और वह जो भी करते हैं उसमें उनकी मौजूदगी चाहते हैं।

circus

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी जल्द ही कॉप यूनिवर्स लेकर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपकमिंग सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स अनाउंस की थी जो प्राइम पर रिलीज होने के लिए तैयार है।  इस सीरीज में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ के अलावा इस सीरीज में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।

रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स की शुरुआत अजय देवगन की फिल्म सिंघम से साल 2011 में कर दी थी। इसके बाद वो सिंघम रिटर्न लेकर आए थे। सिंघम के बाद उन्होंने सिंबा और सूर्यवंशी बनाई। इन दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मुख्य रोल में नजर आए थे।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह ने कैमियो रोल किया था। उस समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स बनाने की तैयारी कर रहे हैं।  खबर ये भी है कि इस यूनिवर्स का हिस्सा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी होने वाली हैं।

वहीं बात करें रणवीर सिंह की तो उनके बकेट लिस्ट में कई सारी फिल्में हैं। फिल्म Circus के अलावा उनकी फिल्म जयेशभाई जोरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी gender discrimination पर आधारित है। इसके अलावा वो करण जौहर की डायरेक्शन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आएंगी।

वहीं वो शंकर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म Anniyan के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे जो साल 2005 की हिट फिल्म थी। Also Read: Major Trailer Out: एक बेटा और पति होने से पहले वो एक सिपाही है

प्रगति राज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stop Copying ....Think of Your Own Ideas.