Bollywood एक्टर अक्षय कुमार को ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि वो एक तंबाकू कंपनी का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं अल्लू अर्जुन को ऐसा ही एक ऑफर दिया गया तो उन्होंने मना कर दिया।
कई बार Bollywood के दिग्गज अभिनेता जैसे अजय देवगन, शाहरुख खान को गुटखा और तंबाकू का प्रचार करने के लिए ट्रोल किया जा चुका है। वहीं कुछ दिनों से अभिनेता अक्षय कुमार भी ट्रोल हो रहे हैं। इसका कारण ये है कि वो भी तंबाकू के प्रचार का हिस्सा बन चुके हैं। इस प्रचार को लेकर ट्रोलर्स का कहना है कि एक तरफ अक्षय सैनिटरी पैड को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वो तंबाकू ब्रांड का हिस्सा बनकर गलत उदाहरण सेट कर रहे हैं।
अक्षय कुमार के बाद अब अल्लू अर्जुन की एक खबर सामने आई है। दरअसल ऐसी ही एक तंबाकू ब्रांड ने अल्लू अर्जुन को प्रचार का हिस्सा बनने का ऑफर दिया था। खबर के अनुसार कंपनी उनको 6 करोड़ रुपये ऑफर कर रही थी लेकिन अल्लू ने साफ शब्दों में प्रचार करने से इंकार कर दिया।
दरअसल अल्लू अर्जुन सिगरेट तक पीना प्रेफर नहीं करते हैं। उनको जब भी मौका मिलता है वो लोगों को तंबाकू और सिगरेट से दूर रहने की सलाह देते हैं। अगर वो ऐसे प्रचार का हिस्सा बनेंगे तो लोग उन्हें देखकर इन्फ्लुएंस होंगे। और वो ऐसा नहीं चाहते हैं। फिल्म पुष्पा में उन्हें धूम्रपान करते दिखाया गया है लेकिन वो उस रोल की डिमांड था और इससे अधिक कुछ नहीं।
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा के रिलीज से पहले प्रचार का 3 करोड़ रुपये चार्ज करते थे लेकिन फिल्म के बाद उनकी पॉपुलैरिटी अधिक बढ़ गई। इस वजह से उनका चार्ज भी डबल हो गया। इस समय वो जोमैटो नाम की फूड डिलीवरी कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर हैं।
ये हुई धूम्रपान की बात। इसके अलावा फेयरनेस क्रीम फेयर एंड लवली फेस और bollywood एक्ट्रेस यामी गौतम को भी ट्रोल किया जा चुका है।
इस तरह साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी को ऐसा ही ऑफर दिया गया था। जब उनसे कहा गया कि उन्हें एक प्रचार करना होगा जिसमें उन्हें फेयरनेस की बात करनी होगी तो उन्होंने भी इस प्रचार का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था।
Also Read: Rohit Shetty बना रहे हैं कॉप यूनिवर्स, सिद्धार्थ मल्होत्रा है उनके अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा
साउथ इंडियन कलाकारों से bollywood स्टार्स को सीख लेने की जरूरत है। ऑडियंस जो उन्हें देख रही हैं, आँख बंद कर जिन कलाकारों को फॉलो करती है उन्हें इस बात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तंबाकू जैसे हानिकारक चीजों के प्रचार से बचना चाहिए।
अल्लू अर्जुन एक साउथ इंडियन एक्टर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि अब दुनिया में हर जगह है। उन्होंने कई साउथ इंडिन फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी फिल्म पुष्पा ने जो कमाल दिखाया है वो इससे पहले कोई फिल्म नहीं दिखा पाई। उनकी फिल्म पुष्पा को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया गया है।
फिल्म पुष्पा की कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसे बचपन से बहुत परेशान किया गया था। उसको सभी नाजायज औलाद बुलाता थे। इसका असर ये हुआ कि उसका स्कूल में दाखिला नहीं हुआ। लेकिन पुष्पा दिमाग का बहुत तेज था। उसने चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले लोगों के साथ जुड़ गया। और देखते ही देखते मालिक बन गया।
फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन के अलावा रस्मिका मंदाना भी मुख्य रोल में नजर आई हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों द्वारा खुब पसंद की गई।
इन दिनों साउथ इंडियन सिनेमा एक से बढकर एक फिल्में लेकर आ रही है। चाहे वो बाहुवली हो या आरआरआर या फिर यश की केजीएफ। Also Read: Kapil Sharma Birthday Special: आखिर क्यों रहते हैं कपिल शर्मा कंट्रोवर्सी से घिरे?