हालांकि बॉलीवुड में ये पहली बार नहीं हुआ कि कोई बड़े बजट की फिल्म इस तरह से flop हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। आज हम उन्हीं में से 10 फिल्मों के बारे में बात करेंगे।
कहते हैं कि बॉलीवुड फिल्में केवल दो चीजों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में सफल होती है। पहला फिल्म में मौजूद बड़ा स्टार या फिर फिल्म का डायरेक्टर। लेकिन कई बार ये बात लागू नहीं होती है। इसका ताजा उदाहरण है- धाकड़। कंगना रनौत स्टारर फिल्म धाकड़ बुरी तरह flop रही है। फिल्म को बनाने में 100 करोड़ रुपये लगे थे लेकिन फिल्म 5 करोड़ भी कमाने में असफल रही है। ऐसे में कई थिएटर से फिल्म को हटा दिया गया है।
हालांकि बॉलीवुड में ये पहली बार नहीं हुआ कि कोई बड़े बजट की फिल्म इस तरह से flop हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। आज हम उन्हीं में से 10 फिल्मों के बारे में बात करेंगे।
1.बॉम्बे वेल्वेट
अनुराग कश्यप द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को हमारी तरह बहुत से लोगों ने नहीं देखा गया। फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। फिल्म को बनाने में 120 करोड़ लगे थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म केवल 43 करोड़ रुपये कमा पाई थी। इस तरह इतने बड़े बजट की फिल्म flop हो गई थी।
2. सावरया
संजय लीला भंसाली जो Larger than life फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म का भव्य सेट, स्टार और गाने सबकुछ परफेक्ट होता है फिर भी उनकी फिल्म सावरया को ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म में रणबीर कपूर और सोनम कपूर नजर आए थे। ये फिल्म रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म थी जिसे 40 करोड़ में बनाया गया था। लेकिन फिल्म ने 36 करोड़ की कमाई की थी।
3. शानदार
हम सभी ने देखा था कि फिल्म को कैसा रिस्पांस मिला था। आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की जोड़ी कमाल दिखाने में असफल रही थी। फिल्म 75 करोड़ की लागत में बनी थी लेकिन किसी को भी पसंद नहीं आई। इस फिल्म को भी flop घोषित किया गया था।
4. काइट्स
ऋतिक रोशन की इस फिल्म को फ्लॉप होने से कोई बचा नहीं पाया। फिल्म के गाने अच्छे थे। एक्ट्रेस भी मेक्सिकन थी लेकिन फिर भी ऑडिशन को फिल्म पसंद नहीं आई। 90 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म मात्र 48 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी।
5. युवराज
सलमान खान, अनिल कपूर, कटरीना कैफ जैसे स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म युवराज flop हो गई। 50 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म से 100 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद थी लेकिन फिल्म 16 करोड़ पर आउट हो गई।
6. लव स्टोरी 2050
टाइम ट्रेवल पर बेस्ड ये फिल्म आपको याद ही होगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थी। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ का था। लेकिन फिल्म flop रही और मात्र 18 करोड़ की कमाई कर पाई।
7. रा-वन
सलमान खान की तरह शाहरुख खान की फिल्म भी इस लिस्ट का हिस्सा है। शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर भी थी लेकिन फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही। 130 करोड़ की बजट में बनी ये फिल्म 114 करोड़ ही कमा पाई। इस फिल्म को भी flop घोषित किया गया था।
8. ट्यूबलाइट
इस फिल्म को हम कैसे भूल सकते हैं। सलमान खान के लाइफ की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक। न तो एक्टिंग अच्छी थी न ही कहानी। फिल्म को 135 करोड़ के बजट में बनाया गया था। हालांकि फिल्म 119 करोड़ तक की कमाई कर पाई थी।
9. रेस 3
इस फिल्म को हर कोई अपने जेहन से मिटा देना चाहता है। जहाँ सैफ अली खान की रेस 1 और 2 इतनी शानदार थी वहीं ये फिल्म एक डिजास्टर साबित हुई। सलमान खान, जैकलीन, अनिल कपूर स्टारर ये फिल्म 180 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म 166 करोड़ की कमाई कर पाई। हालांकि इस बात पर भी लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि फिल्म कैसे इतनी भी कमाई कर पाई।
10. जीरो
आनंद एल राय से इस तरह की फिल्म की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर ये फिल्म 200 करोड़ रुपये की लागत में बनाई गई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर flop साबित हुई।
Also Read: Durgesh Kumar- “हर व्यक्ति के अंदर बनराकस होता है”