Heropanti 2, निर्देशक और कोरियोग्राफर अहमद खान द्वारा डायरेक्ट की जा रही है। फिल्म इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Heropanti 2: टाइगर श्राफ ने 2014 में तेलुगु फ़िल्म पुरुगु के हिंदी रीमेक हीरोपंती से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। फ़िल्म सफल रही और 72 करोड़ का कारोबार किया था। टाइगर के डांस मूव्स, एक्शन सीक्वेंस व लुक्स काफ़ी पसन्द किए गए। ख़ासकर गुलाटी मारना सिग्नेचर स्टाइल बन गया।
आठ साल बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला हीरोपंती को सीक्वल देने जा रहे है। Heropanti 2 कहानी खुद साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है, जबकि स्क्रीन प्ले रजत अरोड़ा दे रहे है और फ़िल्म का निर्देशक बॉलीवुड के काबिल हाथों में है। इन हाथों के मालिक है, कोरियोग्राफर कम निर्देशक अहमद खान, इन्हें निर्देशन का चस्का 2004 में लगा था और सनी देओल व जॉन अब्राहम जैसे बड़े चेहरों के साथ डिज़ास्टर कंटेंट लकीर लेकर दर्शकों के बीच पहुँचे। दर्शकों ने अहमद को हाथोंहाथ डिजास्टर स्टेटस पकड़ा दिया। अहमद खान लोकप्रिय कोरियोग्राफर सरोज खान के शागिर्द रहे।
इस स्टेटस ने अहमद खान को सोचने पर मजबूर कर दिया। आखिर क्या गलती हुई, जो मेरी कहानी व किरदार बुरी तरह पिट गए। कोपभवन में बैठकर तीन साल गहन चिंतन किया और 2007 में फूल एंड फ़ाइल करके सनी देओल और शाहिद कपूर के साथ दोबारा नज़दीकी सिनेमाघरों में पहुँचे।
इस बार ऑडियंस ने लकीर क्रॉस करके बड़ा डिजास्टर पकड़ा दिया और कहा कि तुमसे न हो पाएगा। रहने दो, हीरो-हीरोइन को नचाने में ध्यान दो। वाक़ई अहमद खान ने दर्शकों की बात सीरियस ली। निर्देशन छोड़कर कोरियोग्राफ़ी में जुट गए। इधर, बॉलीवुड अहमद खान से थोड़ी क्वालिटी का कंटेंट परोस रहा था। कुछ अपवाद अच्छे रहे।
जैकी श्रॉफ का बीड़ू हीरोपंती कर चुका था। साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर को बाग़ी क़रार दे डाला। इस फ़िल्म का कंटेंट भी तेलुगु का रिमेक था और बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा, इसने 125 करोड़ रुपये जोड़े। बाग़ी देखकर अहमद खान के अंदर का निर्देशक जाग उठा और जा पहुँचा साजिद नाडियाडवाला के पास, बोले कि आपको बाग़ी से ज्यादा कमाकर दूंगा। इतने सालों में बैठे-बैठे ख़ूब फ़िल्में देख डाली है। कमाल की कहानी हाथ लगी है, बाग़ी-2 में ही बनाऊंगा। साजिद नाडियाडवाला ने कहानी सुनकर अहमद खान को मौका दे डाला।
इस बार अहमद खान को बाग़ी 2 ने सफलता दिलवा दी, इसे देखकर साजिद ख़ूब प्रसन्न हुए, क्योंकि इसने 254 करोड़ रुपये बटोरे थे। इसलिए अहमद को बागी 3 की चाबी दे डाली। इस कदम से अहमद का हौसला बढ़ा और बाग़ी-3 ले आए। इस बार देश का बाहर धूमधाम लिख डाली। टाइगर को इतनी गुलाटियां खिलवाई। फ़िल्म को आर्थिक सफलता अवश्य मिली, लेकिन साथ में ढेरों मीम्स और जोक्स भी उपहार स्वरूप मिले। क्योंकि इसका वर्ड ऑफ माउथ मिक्स था। फ़िर भी प्री कोविड आखिरी फ़िल्म रही, इसने 137 करोड़ लेकर 2020 की क्लोजिंग की थी।
बाग़ी 3 ने ही अहमद खान को Heropanti 2 दी है। ट्रेलर के इशारे से समझ आ रहा है टाइगर पुनः बड़े और खतरनाक मिशन पर है। गनीमत है, रूस और यूक्रेन का युद्ध फ़िल्म शूट होने के बाद शुरू हुआ। यक़ीनन, Heropanti 2 में टाइगर श्रॉफ यूक्रेन में होता, युद्ध के दौरान प्रेमिका की मौत हो जाती और टाइगर अकेले रसिया को सबक सिखाता व बदला लेता। क्योंकि टाइगर का गुस्सा और बदला बहुत खतनाक है। मशीन गन, तोप, टैंकर भी कुछ न बिगाड़ सकती है। सबको आती नहीं, टाइगर की जाती नहीं।
फ़िल्म में एआर रहमान का संगीत है औसत दर्जे का संगीत है। रहमान के संगीत में अब पहले जैसा जादू व पकड़ नहीं है। अहमद खान ने दफ़ा कर गीत के फिल्मांकन में गेम ऑफ थ्रोन्स का सिंहासन री-क्रिएट किया है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की लैला देसी हीथ लेजर के जोकर वाली सस्ती हरकते कर रहा है। ख़ैर
Heropanti 2, इस शुक्रवार को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म की सफलता के लिए अजमेर जाएंगे और मन्नत मांगेंगे। ताकि फ्रेंचाइजी आगे बढ़ती रहे। Also Read: Will smith ने जिस पत्नी के लिए झेला 10 साल का ऑस्कर बैन, उसी ने छोड़ा साथ, अब आए भारत की शरण में
ये लेखक के निजी विचार हैं।