Skip to content
Menu

Lust Stories 2 Review: नेटफ्लिक्स पर लस्ट स्टोरी का दूसरा पार्ट स्ट्रीम किया जा चुका है। इस फिल्म की कहानी को भी पहले की तरह चार भागों में बांटा गया है। 4 कहानियां और उनसे जुड़े किरदार काफी अलग हैं। इन चार कहानियों को आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, सुजॉय घोष और अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है। आइए जानते हैं लस्ट स्टोरी 2 में क्या है खास।

Lust Stories 2- Story 1

Lust Stories 2

Lust Stories 2 की पहली कहानी आर बाल्की की है जिसमें मुख्य किरदार में अभिनेता अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता नजर आए हैं। शुरुआत होती है दो परिवार की बातचीत से जहाँ मृणाल को देखने के लिए उसके पिताजी के बचपन के मित्र और उनका परिवार आया हुआ है। अंगद और मृणाल एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहता है। यहीं पर एंट्री होती है नीना गुप्ता की।

ये भी पढ़ें: Adipurush रिव्यू होता रहेगा, पहले ये award winning 5 dialogues तो पढिए

उन्होंने मृणाल की दादी का रोल निभाया है। वो मृणाल से सभी के सामने पूछती है कि क्या उसने और अंगद ने सेक्स किया है? ये बात सुनकर पूरा परिवार शौक हो जाता है। दादी अपनी पोती को सेक्स कंपैटिबिलिटी के बारे में समझती है और ऐसे ही कहानी आगे बढ़ती है।

बात करें एक्टिंग की तो नीना गुप्ता ने हमेशा की तरह अपने किरदार को जस्टिफाई किया है लेकिन मृणाल की एक्टिंग काफी बचकानी लगी है। मृणाल का किरदार जरूरत से ज्यादा भोला दिखाया है।

Lust Stories 2- Story 2

Lust Stories 2

दूसरी कहानी कोंकणा सेन शर्मा द्वारा डायरेक्ट की गई है। ये कहानी एक सिंगल वर्किंग वुमेन महिला तिलोत्तमा शोम और उनके घर काम करने वाली बाई अमृता सुभाष के सेक्शुअल डिजायर पर आधारित है। इस कहानी से सबसे अच्छी बात ये थी कि मिनिमम डायलॉग में कहानी बहुत ही खूबसूरती से ब्यान की गई। बात करें एक्टिंग की तो दोनों की अभिनेत्रियों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

Lust Stories 2- Story 3

Lust Stories 2

तीसरी कहानी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पर आधारित है जो सुजॉय घोष द्वारा डायरेक्ट की गई है। चारों कहानियों में ये सबसे हल्की फिल्म है। कहानी में लस्ट और थ्रील को बराबर मात्रा में रखने की कोशिश की गई जो नाकामयाब रही है। वहीं बात एक्टिंग की करें तो दोनों की कलाकारों ने कहानी के हिसाब से अच्छी एक्टिंग की।

Lust Stories 2- Story 4

Lust Stories 2

चौथी कहानी को अमित शर्मा ने डायरेक्ट किया है जिसमें मुख्य रोल में अभिनेता कुमुद मिश्रा और काजोल नजर आए हैं। दोनों ने ही अपने किरदार में बेहतरीन लगे हैं। कुमुद मिश्रा ने एक राजवाड़े का रोल प्ले किया है जिसका दबदबा अब लोगों पर कम होता जा रहा है।

कुमुद मिश्रा की पत्नी का रोल काजोल ने प्ले किया है जो कभी एक वैश्या थी लेकिन राजा से शादी होने के बाद वो महल में एक बेबस महिला बनकर रह रही है।
इस महल और अपने पति से छुटकारा पाने के लिए काजोल एक ऐसा कदम उठाती है जो सभी को हैरान करने के लिए काफी है।

Lust Stories 2- Overall

लस्ट स्टोरी के मुकाबले लस्ट स्टोरी 2 में बोल्ड सीन काफी कम है। हालांकि कहानी में दम है। अगर आप इस वीकेंड कुछ देखने का प्लान कर रहे हैं तो लस्ट स्टोरी 2 को देखना न भूलें।

प्रगति राज

 

 


1 Comment

  1. Rupal
    July 1, 2023 @ 2:15 AM

    👍

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stop Copying ....Think of Your Own Ideas.