खैर, ओम(Aditya Roy Kapur) को एक मिशन पर दिखाया गया जहां वो एक समुद्र के बीच जहाज पर फाइट कर रहा होता हैं। इसी दौरान उन्हें गोली लग जाती है और वो पानी में गिर जाता हैं।
Aditya Roy Kapur और संजना सांघी की एक्शन-थ्रिलर OM: द बैटल विदिन का ट्रेलर शुक्रवार दोपहर को रिलीज हुआ। फिल्म में आदित्य को अपने पिता को बचाने और अपना नाम साफ करने के मिशन पर एक सुपरसॉल्जर के रूप में दिखाया गया है, जबकि संजना भी एक सैनिक के रूप में दिखाई देने वाली हैं।
Also Read: Real War Hero: कैसे मर के ज़िंदा हो जाते हैं ये बॉलीवुड के कमांडो?
कपिल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म में पावरफुल स्टंट और भारी-भरकम एक्शन सीक्वेंस हैं। ट्रेलर को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में स्टार कास्ट द्वारा ही जारी किया गया था, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया था।
ट्रेलर की शुरुआत जैकी श्रॉफ के साथ एक nuclear scientist के रूप में होती है जो परमाणु परीक्षण के महत्व को व्यक्त करता है। इसके बाद ही वो किडनैप हो जाते हैं और उन्हें एक न्यूज चैनल में देशद्रोही कहा जाता है।
आशुतोष राणा फिर एक वॉयस-ओवर में कहते हैं, “इस मिशन को केवल एक योद्धा ही पूरा कर सकता है, और उसका नाम ओम है।” इसके साथ ही Aditya Roy Kapur की एंट्री होती है। उनका लुक एक सोल्जर जैसा है। इसकी रोल के लिए उनकी अपनी बॉडी पर मेहनत साफ दिखाई दे रही है।
खैर, ओम(Aditya Roy Kapur) को एक मिशन पर दिखाया गया जहां वो एक समुद्र के बीच जहाज पर फाइट कर रहा होता हैं। इसी दौरान उन्हें गोली लग जाती है और वो पानी में गिर जाता हैं।
अगले सीन में ओम एक अस्पताल में उठता है और संजना सांघी की एंट्री होती है जो बताती है कि ओम को भूलने की बीमारी है।
वह उसका मर्डर करने के लिए भेजे गए हत्यारों से लड़ती है। यह सामने आता है कि ओम वास्तव में अपहरण किए गए nuclear scientist का रोल निभा रहे जैकी श्रॉफ का बेटा है। वह अपनी मां से वादा करता है कि वह न केवल अपने पिता को वापस लाएगा बल्कि यह भी साबित करेगा कि वह देशद्रोही नहीं है।
इसके बाद बहुत सारे एक्शन और कई स्टंट होते हैं जहां हम आदित्य को छलांग लगाते, लात मारते और लोगों को गुमनामी में घूंसा मारते हुए देखते हैं। इस सीन के दौरान चारों ओर विस्फोट होता है। आदित्य को अपने हाथों से एक हेलीकॉप्टर को नीचे लाते देखा जा सकता है।
फैंस ने इस रोल के लिए आदित्य के एक्शन अवतार और रिप्ड बॉडी की तारीफ की। एक ने कमेंट किया, “Aditya Roy Kapur इस प्रकार की भूमिकाओं में वास्तव में अच्छे लगते हैं।” एक अन्य कमेंट में लिखा है, “शक्तिशाली अभिनेता फिल्म को और अधिक शक्तिशाली बनाते हैं।” कई लोगों ने बताया कि यह अहमद खान प्रोडक्शंस के समान दिखता है। “वॉर + बागी 3 + साहो के वाइब्स देते हुए ट्रेलर में लोगों ने आदित्य और संजना की केमिस्ट्री को भी खूब सराहा।
कपिल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रकाश राज, आशुतोष राणा और प्राची शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। संजना संघी पहली बार किसी एक्शन फिल्म करते दिखाई दे रही हैं। ज़ी स्टूडियो, शायरा खान और अहमद खान द्वारा निर्मित, ओम: द बैटल विदिन 1 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अब हम बात करते हैं फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी सीन्स के बारे में। आप अब मार्वल फिल्मों के फैन है तो आपको पता होगा कि फिल्म के कुछ सीन्स को कहा से लिया गया है। ओम की जब एंट्री होती है तो वो एक फ्लाइट से जहाज पर लैंड करते हैं। ये सीन कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर में दर्शाया जा चुका है। जब पहली बार कैप्टन की एंट्री होती है।
अब बात करते हैं हेलीकॉप्टर को रोकने वाले सीन की। वो सीन भी कैप्टन अमेरिका: सिविल वार से इंस्पायर्ड है। फिल्म में क्रिस इवान को हाथों से एक हेलीकॉप्टर को रोकते दिखाया गया। वहीं Aditya Roy Kapur एक जंजीर की मदद से हेलीकॉप्टर को रोकते हैं।
फिल्म में एक सीन में आदित्य को हाथ से एक मशीन गन चलाते देखा गया है। ऐसा ही एक सीन सलमान खान की फिल्म रेस 3 में भी दिखाया गया था जब वो अपने हाथ से एक रॉकेट लॉन्चर चला रहे थे। वो सीन को लेकर फिल्म का बहुत मजाक उड़ाया जा चुका है। अब देखना है कि आदित्य फिल्म में कैसा प्रदर्शन देते हैं। और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्या धमाका करती है।