Thor: Love and Thunder Trailer स्क्रीन पर जैसे ही उनकी एंट्री हुई सभी चीजों का कलर ब्लैक एंड वाइट में बदल गया। गौर द गॉड बूचर का लुक आपको हैरी पॉटर फिल्म के विलन लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट की याद दिलाता है।
मार्वल की फिल्म Thor: Love and Thunder का आज यानी की 24 मई को ट्रेलर रिलीज किया गया है। मार्वल के फैंस फिल्म का इंतजार काफी दिनों से कर रहे हैं। एवेंजर्स एंडगेम के रिलीज के कई दिनों बाद पहली बार थॉर को देखकर एवेंजर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। थॉर फ्रैंचाइजी की ये चौथी फिल्म है। इससे पहले थॉर(2011), थॉर: द डार्क वर्ल्ड(2013) और थॉर: रैग्नारॉक(2017) आ चुकी है।
Also Read: Thai Massage: अब क्या थाई मसाज कराएंगे Gajraj Rao?
Thor: Love and Thunder- जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो इसके साथ ही फिल्म का विलन भी सामने आ गया। थॉर के चौथे पार्ट में विलन ‘गौर द गॉड बूचर’ का किरदार निभाने के लिए एक्टर क्रिश्चिन बेल ने एंट्री ले ली है। क्रिश्चिन बेल एक ऑस्कर विनर अभिनेता है।
स्क्रीन पर जैसे ही उनकी एंट्री हुई सभी चीजों का कलर ब्लैक एंड वाइट में बदल गया। गौर द गॉड बूचर का लुक आपको हैरी पॉटर फिल्म के विलन लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट की याद दिलाता है। क्रिश्चियन बेल बॉलीवुड के वह कलाकार है जो अपने किरदार में जान डालने में कसर नहीं छोड़ा।
Thor: Love and Thunder- उन्होंने फिल्म अमरीकन साईको से स्टारडम हांसिल किया था। इसके बाद वो फिल्म द मशीनिस्ट, बैटमैन बिंगिस, द डार्क नाइट, द डार्क नाइट राइजेस, 3:10 टू यूमा और टर्मिनेटर सालवेशन जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
ट्रेलर के बारे में बात करें तो क्रिस हेम्सवर्थ थोर के रूप में वापस लौट चुके है। इससे पहले वो अपने वजन को कम करने में और अपने जीवन के नए उद्देश्य को ढूढने में सभी से दूर चले गए थे।
Also Read: Box Office Collection: कार्तिक आर्यन ने अपने काम से करण जौहर को दिखाई अपनी जगह
ट्रेलर की शुरुआत कोर्ग से होती है जिसमें थोर के कारनामों की कहानियां सुनाई जाती हैं। इसके बाद एंट्री होती है Jane Foster की जो फिल्म में माइटी थोर की भूमिका निभाएगी। थॉर, जैन को देखकर काफी हैरान हो जाता है। वो उससे पूछती है कि वो कितने दिनों बाद लौटा है- आठ साल, सात महीने और छह दिन।
Thor: Love and Thunder- इसके बाद गौर द गॉड बूचर की एंट्री होती है जो सभी गॉड को खत्म करने के इरादे से आता है। उसके एंट्री लेते ही सारी चीजें ब्लैक एंड वाइट में बदल जाती है। अब जैन और थोर मिलकर द गॉड बूचर से फाइट करते हैं और सभी की रक्षा करते हैं।
क्रिस हेम्सवर्थ की बात करें तो अभिनेता को हम सभी ने ट्रांसफॉर्म होते देखा है। फिल्म एवेंजर एंड गेम में वो एक इगोस्टिक और फेट एवेंजर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था। लेकिन इस फिल्म में वो काफी अलग और अच्छे दिखाई दे रहे हैं।
जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था तो उन्हें सबकुछ छोड़कर spritual पाथ पर खुद की तलाश करते दिखाया गया था। इसके बाद वो वापस आते हैं जहाँ उनकी मुलाकात लेडी थोर से होती है।
लव एंड थंडर का निर्देशन Taika Waititi द्वारा किया गया है। मार्वल की आखिरी रिलीज डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस थी, जिसने हाल ही में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर $800 मिलियन का आंकड़ा पार किया। थोर: लव एंड थंडर 8 जुलाई को रिलीज होगी। Also Read: अब Karan Johar चोरी भी करने लगे! एक राइटर ने कहानी चुराने का लगाया इल्जाम
ये लेखक के निजी विचार हैं।