Skip to content
Menu

क्या आप भी बनना चाहते हैं Kaun Banega Crorepati का हिस्सा। अभी रेजिस्टर करें।

टीवी का लंबे समय से चल रहा क्विज पर आधारित रियलिटी शो Kaun Banega Crorepati जल्द ही 14वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर प्रतियोगियों के ज्ञान का टेस्ट करने के लिए होस्ट के रूप में लौट चुके हैं। पिछले साल, सबसे बड़ी राशि 7 करोड़ रुपये थी और इस बार भी वहीं होने की उम्मीद है।

KBC(Kaun Banega Crorepati) में प्रतियोगियों को मौका मिलता है जिसमें वो जमकर हिस्सा लेते हैं। ये खेल अलग अलग राउंड में खेला जाता है। हालांकि, पहले राउंड की शुरुआत रजिस्ट्रेशन से होगी जो 9 अप्रैल को रात 9 बजे खुल चुका है।

Kaun Banega Crorepati

यदि आप इस रियलिटी शो में एक प्रतियोगी बनना चाहते हैं या अपने ज्ञान का परीक्षण करने के लिए भाग लेना चाहते हैं, तो प्रतिभागी बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।

– केबीसी 14 के रजिस्ट्रेशन करने के लिए, आपको सबसे पहले अपने फोन में सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा और अपने बारे में कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।

– सबसे पहले उस भाषा को चुनें जिसमें आप सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

– इसके बाद अपना नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, आप किस राज्य में रहते हैं और अपनी योग्यता भरें।

Kaun Banega Crorepati

– इसके बाद आपको अपने पेशे की जानकारी देनी होगी। इस सेक्शन में आपके सामने कई विकल्प होंगे। ध्यान से पढ़ें और उपयुक्त विकल्प पर क्लिक करें।

– Sony LIV ऐप पर हर दिन एक सवाल पोस्ट किया जाएगा और आपको उसका जवाब देना होगा। समय सीमा 24 घंटे है।

– 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रश्न साझा किए जाएंगे। आठ दिनों में कुल आठ प्रश्न होंगे।

Also Read: Kay Kay Menon की अब एक अलग फैन following है, क्या आप इनको स्टार मानते हैं?

– अगर सोनी लिव ऐप पर नहीं है तो आप एसएमएस के जरिए जवाब भेज सकते हैं। चुनिंदा सर्किलों में एयरटेल, बीएसएनएल, आईडीईए, जियो और वोडाफोन ऑपरेटरों के ग्राहक अपने एसएमएस 509093 पर भेज सकते हैं।

– एसएमएस के माध्यम से सभी रेजिस्ट्रेशन इस तरह से होने चाहिए।

Kaun Banega Crorepati पिछले 13 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। पहले ये शो स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होता था लेकिन अब ये सोनी पर टेलीकास्ट किया जाता है।

Kaun Banega Crorepati (जिसे केबीसी के नाम से भी जाना जाता है) एक भारतीय हिंदी भाषा का टेलीविजन गेम शो है। यह who wants to be a Millionaire  का आधिकारिक हिंदी वर्जन है। यह अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा अपनी स्थापना के बाद से प्रस्तुत किया गया है, केवल तीसरे सीज़न के दौरान, जिसे अभिनेता शाहरुख खान द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

यह कार्यक्रम 2000 से 2007 तक अपने पहले तीन सीज़न के लिए स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ। साल 2010 से, यह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। Kaun Banega Crorepati एक ऐसा शो है जिसने कई आम लोगों को अपना सपना पूरा करने का मौका दिया। कुछ लोग शो की मदद से अधिक से अधिक धनराशि कर ले जाने में सफल रहे। शो अब अपना 14वां सीजन लेकर आ रही है और इसे भी अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे।

Also Read: Nimrat Kaur की एक्टिंग की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चने ने भेजा गुलदस्ता

अमिताभ बच्चन न केवल एक सफल अभिनेता हैं बल्कि एक अच्छे होस्ट भी है। शो के दौरान कई लोग बिग बी को देखकर अपने आँसू रोक नहीं पाते थे। और सीधे उनके पैर छू लेते थे। अमिताभ बच्चन भी शो पर आए प्रतियोगिताओं का हौसला बठाते थे।

शो के 14वें सीजन का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अगर आप में भी है काबीलियत तो आप भी हिस्सा बन सकते हैं सबसे बड़े शो Kaun Banega Crorepati का।

प्रगति राज

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stop Copying ....Think of Your Own Ideas.