Skip to content
Menu

Remo D’Souza का जन्म 2 अप्रैल 1972 को बेंगलुरु में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम रमेश यादव है। उन्होंने अपनी आधी पढ़ाई…

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन कोरियोग्राफर Remo D’Souza का आज जन्मदिन है। आज वो अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। रेमो अपने डांस मूव के कारण दुनिया भर में मशहूर हैं। हालांकि रेमो डिसूजा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए क्या किया, यह जानने के बाद सभी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। 

Remo D'Souza

रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1972 को बेंगलुरु में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम रमेश यादव है। उन्होंने अपनी आधी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से छोड़कर रेमो घर से भागकर मुंबई आ गए। उन्हें बचपन से ही डांस करने का शौक था, लेकिन उन्होंने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली।

Also Read: Bhuvan Bam के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, ट्वीट कर मांगी माफी

Remo D’Souza आज भी दिवंगत डांसर और सिंगर माइकल जैक्सन को अपना डांस गुरु मानते हैं और उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए आज को कामयाब हो पाए हैं। रेमो ने अपने जीवन में मनचाहा मुकाम पाने के लिए काफी संघर्ष किया है।

Remo D'Souza

पैसों की कमी के कारण Remo D’Souza ने कई रात बिना कुछ खाए सड़को पर बिताई है। अपने संघर्ष के दौरान ही उन्होंने शादी कर ली थी। हालांकि इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी लिजेल ने उनका साथ नहीं छोड़ा और उनके मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहीं। इसी वजह से आज रेमो उन्हें अपनी जिंदगी की सुपरवुमन मानते हैं।

Remo D'Souza

शुरूआती दिनों में उनके रंग की वजह से उन्हें कई बार रिजेक्ट किया गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पहली बार उन्हें आमिर खान और उर्मिला मंटोडकर की ‘रंगीला’ में डांस करने का मौका मिला और इस फिल्म के बाद उन्होंने कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट करना शुरू किया।

Remo D'Souza

 लगभग एक साल बाद उन्होंने सोनू निगम के एल्बम ‘दीवाना’ को कोरियोग्राफ किया, जो सुपरहिट रहा और इस सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आप सभी को बता दें कि फिल्म ‘कांटे’ के आइटम नंबर ‘इश्क समंदर’ से रेमो के करियर पर असर पड़ा और रेमो को कोरियोग्राफी के कई ऑफर मिलने लगे। आज Remo D’Souza एक सफल कोरियोग्राफर होने के साथ साथ फिल्ममेकर और कई शो के जज भी रह चुके हैं।

Remo D’Souza ने 1995 से बी-टाउन में काम करना शुरू किया। उन्होंने फिल्म “रंगीला” में अहमद खान के सहयोगी कार्यकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया। मोशन पिक्चर इंडस्ट्री में आने से पहले, उन्होंने एक मूव इंस्ट्रक्टर के रूप में काम किया और यहां तक ​​कि अपनी खुद की मूव क्लास “सुपर ब्रैट्स” भी चलाते थे। एक कोरियोग्राफर के रूप में, उन्होंने बॉलीवुड व्यवसाय में सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है।

वह टीवी रियलिटी शो “मूव इंडिया डांस” से कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज के रूप में सुर्खियों में आए। साथ ही वो “झलक दिखला जा 4, 5, 6 और 7”, “नच बलिए 5” और डांस इंडिया डांस जैसे शोज के जज रह चुके हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद, उन्होंने मोशन पिक्चर्स का कोडीनशन करना शुरू किया और साल 2011 में फिल्म “फालतू” से अपने निर्देशन को एक बड़ी भूमिका दी। इस मोशन पिक्चर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद, वह “एबीसीडी”, “एबीसीडी 2” और स्ट्रीट डांसर क दो डांस फिल्मों के साथ आगे बढ़े।

इसके अलावा Remo D’Souza ने स्टार प्लस चैनल पर अपना शो डांस प्लस शुरू किया जो काफी सक्सेफुल साबित हुआ। इस शो में उनके ही कई स्टूडेंट जो आज नामी कोरियोग्राफर बन चुके हैं, जज के रूप में दिखाई देते हैं। पिछले साल ही Remo D’Souza को माइनर हॉर्ट अटैक आया था। लेकिन कुछ समय बाद ही वो ठीक हो गए और फिलहाल अपने घरवालों के साथ जन्मदिन मना रहे हैं।

प्रगति राज

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stop Copying ....Think of Your Own Ideas.